फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली निकालने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने युवक को पीटा

Sun, 09 Oct 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
भीटी गांव में पोखरे से मछली निकालने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार की सुबह युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने दोपहर में पीपीगंज थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार भीटी गांव का रहने वाला सुदामा गौड़ शनिवार की सुबह बाइक से कस्बे में स्थित दुकान पर जा रहा था। रास्ते में उसे गांव के रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई और सहयोगियों के साथ घेर लिया। बाइक से उतारने के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि तमंचे के बट से हमला कर सिर फोड़ दिया। लात-घूसों से पिटाई करने के बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोपहर में थाने पहुंचे सुदामा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर से जान को खतरा बता सुरक्षा मांगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पोखरे से मछली निकालने की बात को लेकर सुदामा का हिस्ट्रीशीटर से विवाद चलता है। इससे पहले भी उनके बीच मारपीट हो चुकी है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें