फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर हैक कर स्क्रीन पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद

Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गैस गोदाम गली स्थित स्वयंवर शहनाई डॉट कॉम के दस कंप्यूटर पाकिस्तानी हैकरों ने बुधवार को हैक कर लिया। साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख दिया। हैकिंग की जिम्मेदारी पाक साइबर थंडर ने ली है। हैकरों ने कंपनी के लखनऊ और मेरठ दफ्तर में लगे कंप्यूटर को भी निशाना बनाया है। शादी से संबंधित करीब 15 हजार डाटा हैकरों ने नष्ट कर दिया है। अब कंपनी के मालिक राम गुलाब ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग है। 
विज्ञापन


विजय नगर चौराहा से आगे गैस गोदाम गली में स्वयंवर शहनॉई डॉट कॉम का दफ्तर है। इसमें आठ कंप्यूटर लगे हैं। लखनऊ, मेरठ के दफ्तर में एक-एक कंप्यूटर हैं। दोपहर ढाई बजे के आसपास तीन शहरों के सभी कंप्यूटर की स्क्रीन अचानक काली पड़ गई, फिर हैक्ड बाई हेक्स लिखकर आने लगा। इसके नीचे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा दिखा। हैकरों ने कहा कि हे एडमिन परेशान मत हों, आपका डाटा पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। हैकरों ने गालीगलौज भी की है। साथ ही खुद को मोनस्टर डेविल किलर (राक्षस शैतान हत्यारा) बताया है।

इस घटना से कंपनी संचालक और यूजर परेशान हैं। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि लड़के, लड़कियों की शादी से संबंधित करीब 15 हजार बायोडाटा, फोटोग्राफ कंप्यूटर में सुरक्षित किए गए थे। सारा डाटा एक झटके में नष्ट हो गया। मेंबरशिप (पैसों के लेनदेन) रिकार्ड भी नहीं मिल रहा। इसकी शिकायत कोतवाली प्रभारी से की गई है। पुलिस ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।, वहीं, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कंप्यूटर हैकिंग की शिकायत मिली है। जल्द ही केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन


पहले भी हैकरों का आतंक
गोरखपुर में पहले भी हैकर आतंक मचा चुके हैं। इन सबने सिटी मॉल रोड स्थित यामाहा शोरूम का सिस्टम हैक कर लिया था। मालिक से फिरौती भी मांगी गई थी। कहा गया था कि फिरौती के बाद ही खरीद, बिक्री से संबंधित डाटा वापस किया जाएगा। यह समस्या अभी तस की तस है। वाणिज्य कर विभाग का कंप्यूटर सिस्टम भी हैक किया गया था। इस कारण यूपी सरकार ने वाणिज्य कर का सेंट्रलाइज सर्वर बंद कराया था। हालांकि बाद में व्यवस्था ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें