फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड से छेड़छाड़, दो आरटीए समेत चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकार्ड से छेड़छाड़, दो आरटीए समेत चार पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सीएम फ्लाइंग ने आरटीओ कार्यालय में बुधवार को छापामारी कर सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने का मामले का खुलासा किया है। करीब छह घंटे आरटीओ कार्यालय का रिकॉर्ड खंगालने के दौरान कुछ अन्य खामियां भी हाथ लगी हैं। इसमें चालान बुक पर अंकित जुर्माना राशि के साथ छेड़छाड़ का मामला भी शामिल है। इसके तुरंत बाद सीएम फ्लाइंग ने सिटी थाना पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी। इस पर कार्रवाई कर पुलिस ने पूर्व आरटीओ गौरव कुमार सहित, वर्तमान एसडीएम व आरटीओ ओमप्रकाश देवराला, असिस्टेंट सेक्रेटरी धर्मेंद्र और लिपिक जसबीर सिंह पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौजूदा साल का मार्च से जुलाई माह तक का रिकॉर्ड भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीएम फ्लाइंग चरखी दादरी आरटीओ कार्यालय पहुंची। सूत्रों की मानें तो औचक छापामारी का कारण स्थानीय आरटीओ स्टाफ के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतें हैं। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेकर बुधवार को डीएसपी अजीत सिंह, इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह, एएसआई राजबीर सिंह की टीम जांच के लिए दादरी पहुंची। इससे ठीक पहले सीआईडी इंस्पेक्टर दिनेश यादव भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। सीएम फ्लाइंग ने आरटीओ कार्यालय पहुंचते ही सारा रिकॉर्ड मंगवा लिया। इस कार्रवाई से अंजान आरटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के पसीने छूट गए। जब टीम ने रिकॉर्ड की जांच की तो इसमें कई तरह की खामियां पाई गई। सीएम फ्लाइंग का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि चालान बुक में भरी गई राशि के साथ भी स्टाफ सदस्यों ने पैैन से कटिंग कर छेड़छाड़ कर रखी है जोकि नियमों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरटीओ कार्यालय स्टाफ के खिलाफ भी उच्चाधिकारियों को कई दफा शिकायतें मिल चुकी हैं। इन्हीं पर संज्ञान लेकर बुधवार को चरखी दादरी आरटीओ कार्यालय में छापामारी कर अनियमितताओं को टीम ने पकड़ा भी है। इन अनियमितताओं की जानकारी सीएम फ्लाइंग ने एसपी सुनील दलाल को भी दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज विक्रम कुमार को मौके पर भेजा। करीब पांच बजे सीएम फ्लाइंग आरटीओ कार्यालय का खंगाला गया रिकॉर्ड लेकर बाहर निकली और इसके बाद टीम सदस्य सीधा सिटी पुलिस थाना पहुंचे। यहां उन्होंने मामले की लिखित में शिकायत दी। इसके तुरंत बाद जिला पुलिस प्रशासन ने दादरी के वर्तमान एसडीएम व आरटीओ ओमप्रकाश देवराला, पूर्व आरटीओ गौरव कुमार, असिस्टेंट सेक्रेटरी धर्मेंद्र व लिपिक जसबीर सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चरखी दादरी में आरटीओ रह चुके गौरव कुमार, आरटीओ दादरी ओमप्रकाश, असिस्टेंट सेक्रेटरी धर्मेंद्र व लिपिक जसबीर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रिकॉर्ड को भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। मामला दर्ज करने के साथ-साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। - मंजीत अहलावत, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन


मुझे एफआईआर की कोई जानकारी नहीं हैं। मैंने तो मई माह में ही कार्यभार संभाला था। रिकॉर्ड के साथ की गई छेड़छाड़ की जानकारी उन्हें नहीं है। उनसे पहले भी दो आरटीए यहां रह चुके हैं। - ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम व आरटीओ चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें