फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला, मौत

Mon, 24 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बड़हलगंज बाईपास रोड पर ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने पर घर पर कोहराम मच गया। मृतक पुत्र मां-बाप की एकलौता संतान था। 
विज्ञापन


बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके के नदुआ गांव के रहने वाले प्रमोद यादव (38) के चार वर्षीय पुत्र लकी की तबीयत खराब थी। उपचार के लिए उसे लेकर डॉक्टर के पास गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दवा लेकर बेटे के साथ गांव लौट रहे थे कि इलाहाबाद बैंक के सामने ही बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। पलक झपकते ही दोनों ही मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौजूद लोगों ने पहले पुलिस और फिर घर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।  ट्रैक्टर पलटा, दबने से युवक की जान गई झंगहा। क्षेत्र के भगने बंधे पर रविवार को ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर श्यामा पासवान (20) की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया लेकिन उसे चलाने नहीं आता था। गांव का ही अच्छे लाल ट्रैक्टर चालक है। वह ट्रैक्टर लेकर भगने बंधे पर जा रहा था। उसके साथ रामजीत पासवान का 20 साल का बेटा श्यामा पासवान भी ट्रैक्टर पर बैठा था। अच्छेलाल ने बंधे पर चढ़ाकर ट्रैक्टर किनारे खड़ा कर शौच करने चला गया।  उसने चाबी ट्रैक्टर में ही छोड़  दिया। श्यामा पासवान ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर चलाने की कोशिश की। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। श्यामा पासवान उसके नीचे दब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें