खोराबार के चंवरी गांव की 19 वर्षीया युवती ने अपने पिता पर बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौसा की मदद से चार दिन पहले अपने घर पहुंची युवती ने उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार चंवरी गांव की युवती रविवार की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर उसने बताया कि एक महीने पहले उसके पिता ने जंगल चंवरी गांव के रहने वाले अपने दोस्त की मदद से उसे बलरामपुर, शिवपुर गांव के रामू राजभर के हाथों बेच दिया। उम्र में बड़ा रामू उसके साथ गुलामों जैसा व्यवहार करने के साथ ही प्रताड़ित करता है। एक महीने तक वह उसके चंगुल में रही।आसपास के लोगों की मदद से उसने इस मामले की जानकारी अपने मौसा को दी। चार दिन पहले मौसा की मदद से वह घर लौट आई।
उधर, पिता के सूचना दे देने पर रामू उसे लेने घर आ धमका। युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने बताया कि मामले की जानकारी एंट्री ह्यमन ट्रैफिकिंग टीम को देने के साथ ही छानबीन की जा रही है।