फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा संजय राय के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

Fri, 31 Mar 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सांसद रहने के दौरान रिपोर्ट दर्ज करने से चर्चा में आए दरोगा संजय राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश हो गया है। संजय राय पर सहजनवां थानेदार रहने के दौरान चोरी के वाहन रखने का भी आरोप लगा था। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। संजय वर्तमान में कुशीनगर के कप्तानगंज थाने पर तैनात हैं। 2004 में पिपराइच थानेदार रहने के दौरान उन्होंने एक मामले में सांसद योगी आदित्यनाथ पर तस्करा भरा था। इसके बाद मामला काफी उछला था। तब सांसद की ओर से भी दरोगा के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


दरअसल, आईजी मोहित अग्रवाल ने जोन के सभी पुलिस वालों की कुंडली का पूरा ब्योरा 48 घंटे में मांगा है। आईजी ने जिले में समय अवधि पूरा कर चुके पुलिस वालों की सूची, माफिया से उनके संबंध, ऐसे पुलिस वालों के नाम जिन पर मुकदमे दर्ज हों, पब्लिक से दुर्व्यवहार करने वालों की रिपोर्ट, पुलिस वालों के चरित्र पर सवाल होने जैसे तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।

आईजी ने बताया कि वर्ष  2004 में सहजनवां थानेदार रहने के दौरान संजय राय पर वाहन चोरी का मामला सामने आया था। ट्रैवेल एजेंट के पास से तीन चोरी की गाड़ी मिली थी तब एजेंट द्वारा बताया गया था कि गाड़ी संजय राय ने दी है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसी तरह गोरखनाथ थाने में चोरी की बाइक पकड़े जाने पर चिलुआताल के थानेदार असलम का नाम सामने आया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें