फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों के पास मिले  मोबाइल, रिपोर्ट के आदेश

Fri, 31 Mar 2017 01:14 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Meet the Room Inspectors Mobile, order of reports - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सख्त निर्देश के बावजूद परीक्षा कक्ष तक मोबाइल पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह की पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिव प्रकाश द्विवेदी को निरीक्षण के दौरान जानकी देवी इंटर कॉलेज फतेहगंज में परीक्षा कक्ष छह में एक मोबाइल मिला। कक्ष निरीक्षक का कहना था कि मोबाइल छात्र का है। इस पर जेडी ने कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही मानते हुए कक्ष निरीक्षक शाहिन परवीन और लालाराम पर प्राथमिकी दर्ज कराने और साथ ही छात्र पर भी प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद नहीं मिले। आंतरिक सचल दल से स्पष्टीकरण तलब किया हैै।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में कक्ष निरीक्षक प्रेम सिंह के पास मोबाइल मिला। इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। प्रताप इंटर कॉलेज शाही में कक्ष निरीक्षकों की संख्या काफी कम मिली। परीक्षा कक्ष में एक-एक ही कक्ष निरीक्षक मौजूद मिला। केंद्र व्यवस्थापक से उन शिक्षकों की सूची मांगी है जिन्होंने ड्यूटी ग्रहण नहीं की। 
केंद्र भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित नहीं मिले। साहू ठाकुर दास इंटर कॉलेज भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट गैर हाजिर थे। यहां कक्ष संख्या बारह में उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों पर हस्ताक्षर नहीं थे। इसपर कक्ष निरीक्षकों को फटकार लगाई। दूसरी तरफ डीआईओएस मुन्ने अली ने सुबह और शाम की पाली में नौ केंद्रों पर छापेमारी की। हालांकि उनके हाथ कोई गड़बड़ी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें