फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास की हत्या कर बहू ने डाला था तेजाब

Wed, 02 Mar 2016 12:29 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़हलगंज कस्बे में एक साल पहले घर में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गला दबाकर हत्या करने के बाद बहू ने सास पर तेजाब डाल दिया था। छींटे पड़ने से वह भी झुलस गई थी। जांच में बहू का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
बड़हलगंज के कपड़ा व्यापारी अंकित अग्रवाल का कस्बे में कॉलेज तिराहे पर मकान है। 9 मार्च 2015 को  बड़हलगंज मार्केट बंद होने के कारण अंकित छोटे भाई आशुतोष के साथ खरीदारी करने शहर आए थे। बीएड में पढ़ने वाली बहन एकता कॉलेज गई थी। घर पर अंकित की पत्नी शिल्पी (30), बेटा अथर्व (3) और मां विंध्यवासिनी (58) थे।

आरोप है कि इसी बीच दोपहर एक बजे घर के दूसरी मंजिल पर बरामदे में सो रही विंध्यवासिनी का गला दबाकर हत्या करने के बाद बहू शिप्ली ने उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस एक साल बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि विंध्यवासिनी की हत्या उनकी बहू शिल्पी ने की थी। संपत्ति के बंटवारे के लेकर चल रहे विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया था। तेजाब के छींटे हाथ और पैर पर पड़ने के कारण शिल्पी भी झुलस गई थी। उन्होंने बताया कि जांच में शिल्पी का नाम शामिल करने के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को शिल्पी की लोकेशन जबलपुर में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें