फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
पिछले दिनों शेखपुर में सर्राफ पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर समेत पांच लोगों को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति बटवारे के विवाद में सर्राफ के भाई ने उसके हत्या की सुपारी दी थी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शेखपुर के अरुण बर्नवाल (42) की घंटाघर में अरुण ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाहपुर स्थित पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों से उनका विवाद चल रहा है। 11 सितंबर की रात करीब 10:50 बजे दुकान बंद कर अरुण स्कूटर से घर लौट रहे थे। शेखपुर में घर से 50 मीटर दूर पहले बदमाशों ने उन्हेें गोली मार दी थी। दाएं हाथ, गर्दन और मुंह के पास गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। गंभीर हाल में घर वालों ने उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया। अरुण की पत्नी अनामिका ने उनके  भाई आशीष, अमित, बदमाश सुधीर सिंह और गया साहनी को नामजद किया था।

आशीष और अमित को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, मगर सुधीर सिंह की भूमिका की जांच चल रही थी। सर्विलांस की मदद से राजघाट पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भाइयों पर सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाने की बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए युवकों ने घटना में सुधीर की भूमिका होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें