फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बवाल मचाने वालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Fri, 03 Feb 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिला कारागार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंडलीय कारागार में कैदी की मौत के बाद उत्पात मचाने वाले आरोपियों के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की। इसमें 113 लोगों के खिलाफ ही चार्र्जशीट दाखिल कर सकी। नौ ऐसे आरोपी हैं जो जमानत पर छूट गए, जिनके खिलाफ पुलिस चार्जशीट अभी दाखिल नहीं कर पाई है। इनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मंडलीय कारागार में 13 अक्टूबर 2016 को एक बुजुर्ग कैदी की मौत हो गई थी। इसके बाद साथी कैदियों व बंदियों ने जेल प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा था। दो दिन जेल के हालात सामान्य होने में लग गए थे। इस मामले में शाहपुर पुलिस ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा की तहरीर पर जेल में बंद बदमाश मनोज ओझा, नंदन सिंह, राजकुमार वाजपेयी, राकेश सिंह समेत कई अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच में पुलिस ने 110 लोगों का नाम पाया, जिन्हें नामजद कर दिया गया था। तीन महीने का समय बीतने के बाद नौ आरोपियों को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें