फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड : पेटीएम और एमपैसा के जरिए निकाले 35 हजार रुपये

Fri, 03 Feb 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाफरपुरकलां इलाके में एक किशोर से उसकी मां के एटीएम कार्ड का नंबर लेकर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार सुरेश कुमारी (36) पति राजेश कुमार और 16 वर्षीय बेटे मनीष के साथ समसपुर खालसा गांव में रहती है। एक फरवरी को महिला ने थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत में उसने बताया कि ठग ने उसके अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाल लिए गये हैं। 


सुरेश कुमारी के मुताबिक 30 जनवरी की शाम उसका बेटा मनीष घर में अकेले था। उसके मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने फोन किया। उसने खुद को बैंककर्मी बताया और मनीष को कहा कि सुरेश कुमारी का एटीएम बंद होने वाला है। कार्ड को अपडेट करने के लिए उसका नंबर चाहिए। मनीष उसकी बातों में आ गया और एटीएम पर लिखा कार्ड नंबर और सीवीवी नंबर भी उसे बता दिया। आरोपी ने मनीष से फोन पर आया ओटीपी नंबर भी ले लिया। 
विज्ञापन




कुछ देर बाद मनीष के फोन पर अकाउंट से 15 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मनीष ने तुरंत आरोपी के नंबर पर फोन किया। आरोपी ने फोन नहीं उठाया लेकिन तुरंत उसने फोन पर बताया कि सुरेश कुमारी का कार्ड अपडेट हो रहा है। उसने बताया कि एक और ओटीपी नंबर आएगा और फिर मनीष से उसने वह नंबर ले लिया। फिर अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।


घर आने पर मनीष ने अपनी मां को सारी बातें बतायी। अगले दिन सुरेश कुमारी कॉरपोरेशन बैंक गयी और अकाउंट से निकाले गये रुपये के बाबत बैंक अधिकारियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि पेटीएम और एमपैसा के जरिए अकाउंट से रुपये निकले गये हैं। उसने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर उसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें