फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री समेत 150 लोगों पर केस

Wed, 16 Nov 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
तिवारीपुर के बहरामपुर में चहारदीवारी गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रामभुआल निषाद समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सपा नेता के भाई और शेखपुर के चंद्रगुप्त लोहिया की तहरीर पर केस दर्ज कर तिवारीपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चंद्रगुप्त और उनके भाइयों का कहना है कि भूमाफिया किस्म के लोग उनकी भूमि को कब्जा करना चाहते हैं इसलिए चहारदीवारी गिरा दी गई थी और फिर हाइवे पर खुद ही जाम करने भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बहरामपुर मोहल्ले में जमीन को लेकर 12 नवंबर को बवाल हुआ था। आरोप था कि सपा नेता की मौजूदगी में दबंग लोगों ने विवादित जमीन पर चहारदीवारी चला दी थी और मना करने पर मारपीट पर उतर आए थे। इसके बाद निषाद समुदाय के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया था, जिसके समर्थन में पूर्व मंत्री रामभुआल भी पहुंचे थे। चहारदीवारी ढहाने के मामले में चंद्रगुप्त लोहिया ने तिवारीपुर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने पूर्व मंत्री, अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने, बलवा सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। 1970 में कराया था बैनामा  मंगलवार को चंद्रगुप्त लोहिया, उनके भाई कृष्णा नंद लोहिया, ओम प्रकाश लोहिया और वेद प्रकाश लोहिया ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान बताया कि उनके परिवार ने 1970 में उस जमीन का रजिस्ट्री बैनामा कराया था। करीब 46 सालों से उनके परिवार का कब्जा है लेकिन भूमाफिया और नेता फर्जी कागजात से प्रशासन को गुमराह करने में लगे हैं। चंद्रगुप्त ने बताया कि बहरामपुर स्थित जमीन उनके और भाइयों के नाम से है। 17 अक्टूबर को पैमाइश होने के बाद वे अपनी जमीन पर चहारदीवारी बनवा रहे थे। दोपहर में रामभुआल निषाद अपने साथ सौ-डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। महिलाओं की ज्यादा संख्या होने पर लोगों ने लेबर, मिस्त्री को मारपीट कर दीवाल ढहा दी।

‘मैं क्षेत्र भ्रमण करने निकला था। इसी दौरान कुछ महिलाएं रोती दिखाई दीं। पुलिस भी थी, मैं रुक गया और बात करने लगा। इस दौरान जो कागजात दिखाए गए वह सही नहीं लग रहे थे। इस पर मैंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की। जमीन की जांच कराई जाए तो सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी। रही बात मुकदमे की तो सपा की सरकार है और वे लोग उस दल से जुड़े हैं। ऐसे में जितने चाहे मुकदमे दर्ज करा सकते हैं। किसी के साथ अन्याय होगा तो मैं जनप्रतिनिधि होने के नाते खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामभुआल, पूर्व मंत्री व भाजपा नेता

चहारदीवारी ढहाने के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार पांडेय, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें