फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में छेड़खानी को लेकर मारपीट

Wed, 16 Nov 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला के दौरान लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे और दोनों ही पक्ष के कई लोग घायल हो गए। इसमें एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नी गोेपालपुर में स्थित शिव मंदिर पर सोमवार रात रामलीला के दौरान कुछ मनचलों ने महिलाओं तथा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। रात में घर लौट कर महिलाओं ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। रात में तो कुछ नहीं हुआ मगर सुबह होते ही बवाल हो गया। सुबह आठ बजे रवि सिंह गांव में दूध लेने जा रहे थे। रवि को कुछ  युवकों ने घेर लिया। किसी तरह वे जान बचाकर घर पहुंचे और घरवालों को इसकी जानकारी दी।

घरवाले इस बारे पूछताछ करने जब उन युवकों के घर पहुंचे तो वहां रात की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अंकित यादव, राहुल यादव, राकेश यादव समेत कई लोगों ने हमला कर दिया। इसमें रवि प्रताप सिंह, लवकुश सिंह, प्रमोद सिंह, रत्नेश्वर सिंह समेत कई लोग घायल हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मारपीट में घायल योंगेंद्र को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें