मंडलीय कारागार में बंदी के पेड़ पर चढ़ने की घटना को जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जेल के अंदर बैरक के पास लगे पेड़ों की टहनियों को जेल प्रशासन ने काटने और पेड़ के चारों तरफ काटे वाली जालियां लगाने का निर्णय लिया है।
मंडलीय कारागार में प्रेमिका से मिलने की जिद्द करने वाला कैंपियरगंज के मुसाबार निवासी कर्मराज पेड़ पर चढ़ गया था। जेल प्रशासन को उसे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पूर्व भी एक बंदी स्मैक की मांग करते हुए पेड़ पर चढ़ गया था, जबकि एक बंदी भागने की फिराक में रात भर पेड़ की टहनियों में छिपा रहा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।