फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिला अध्यक्ष पर हमला, चौकी घेरी

Sat, 10 Dec 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष पर हमले के विरोध में ‌कौआबाग चौकी का घेराव करते बसपा कार्यकर्ता । - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में रहने वाले बसपा जिला अध्यक्ष सुरेश भारती पर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पार्षद पुत्र अपने साथियों के साथ मारपीट की है और घर पर पथराव भी किया है। अध्यक्ष पर हमले की खबर पाते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कौवाबाग चौकी पर पहुंच गए और जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी को घेर लिया। उधर, मामला बढ़ता देख पुलिस अफसर भी हरकत में आ गए और आरोपियों के गिरफ्तारी का आदेश दे दिए। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। देर रात तक कार्यकर्ता चौकी पर डटे रहे।
विज्ञापन


शाहपुर, बौलिया में जिला अध्यक्ष सुरेश भारती किराए के मकान में रहते है। शुक्रवार की शाम वह पत्नी को दिखाने के लिए कैंट इलाके में आए थे। यहां से देखाने के बाद रात साढ़े आठ बजे के करीब वह घर लौट रहे थे। बकौल जिला अध्यक्ष घर से पहले मोड़ पर खड़े एक युवक ने बिना बात ही गाली दे दी। मैंने पत्नी साथ होने की वजह से विरोध नहीं किया, पत्नी को छोड़कर लौटा तो वहां पर बीस की संख्या में खड़े लोगों ने मुझे मारने की नीयत से दौड़ा लिया। पीछे से कुछ ने मारा भी और घर पर पथराव किया। घटना में पार्षद पुत्र भी शामिल था। अध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

उधर सूचना पाकर कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सभी कौवाबाग चौकी को घेर कर कार्रवाई की मांग कर रह थे। सूचना पाकर सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र भी पहुंच गए। बसपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर वह कार्रवाई का आश्वासन दे रहे है मगर कार्यकर्ता मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। 
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष की तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पार्षद पक्ष के लोगों को भी चोटें आई है, उनके तहरीर पर भी कार्रवाई होगी।
अभय कुमार मिश्रा, सीओ कैंट

मेरे घर से मोहल्ले का एक लड़का जा रहा था। गाड़ी साइड लेने को लेकर विवाद हुआ। लड़का भी कुछ बोला होगा जिस पर उसे दौड़ा लिया गया वह चिल्लाते हुए आया तो पत्नी ने घर के अंदर कर लिया। इसके बाद दौड़ा रहे लोगों ने पत्नी पर भी हमला किया, उनके हाथ पर चोट लगी है।
विज्ञापन

राजेश, पार्षद पति, वार्ड नंबर 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें