फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...95 किलो गोवंशीय पशु का मीट पकड़ा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल।
विज्ञापन

पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक घर से 95 किलो गोवंशीय पशु का मीट बरामद किया है। मीट को वैन में भरकर कहीं ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने घर के बाहर खड़ी वैन सहित चार लोगों को मौके से पकड़ लिया, जबकि गृहस्वामी पुलिस को देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार तड़के चौकी इंचार्ज विनोद मिश्रा को मुखविर से कस्बे के मुहल्ला कुरैशियान में यूनुस कुरैशी के घर में गौवंशीय पशु के वध की सूचना मिली। पुलिस ने एक मकान को चारों ओर से घेर लिया। छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर के एक हिस्से में वध किये हुए गोवंशीय पशु का 95 किलो मीट बरामद किय। इस दौरान पुलिस ने घर के बाहर खड़ी एक मारूती वैन और घर में मौजूद कस्बे के मुहल्ला कच्ची मस्जिद निवासी लियाकत , कुरेशियान निवासी इकबाल और इस्लाम व स्वार क्षेत्र के ग्राम हरपुरा निवासी रूकसार को हिरासत में ले लिया, जबकि मकान स्वामी पुलिस को देखकर दीवार कूदकर फरार होने में कामयाब हो गया। चौकी इंचार्ज विनोद मिश्रा ने बताया कि पकडे गए मीट को मारुती वैन से कहीं बाहर ले जाने की तैयारी में थे। मीट को परीक्षण के लिए टांडा के पशु चिकित्सालय भेजा है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें