खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी जय प्रकाश से पासवर्ड और कार्ड नंबर पूछकर जालसाजों ने उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
जयप्रकाश दूध का कारोबार करते हैं। बुधवार की दोपहर साढ़े बारह बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। जयप्रकाश के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और बोला कि आप एटीएम का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आपका कार्ड लॉक हो जाएगा। झांसे में आकर जयप्रकाश ने अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड उसे बता दिया। चंद घंटे बाद उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपये निकालने का संदेश आया। जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।