फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 19 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र गंगीरी के एक गांव निवासी दलित युवती के साथ मंगलवार देर शाम चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती अपनी चाची के साथ शाम को खेत में शौच करने गई थी। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती मंगलवार देर शाम अपनी चाची के साथ शौच करने गई थी। उसकी चाची खेत की मेंड पर बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान चार युवकों ने युवती को दबोच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दूर ले गए। इसके बाद चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

काफी देर तक जब युवती नहीं आई तो चाची ने आवाज लगाई और युवती के लापता होने की जानकारी परिजनों को दी। मामले की जानकारी परिजनों के होश उड़ गए और युवती को खोजने लग गए। देर रात करीब ढाई बजे युवती निर्वस्त्र अवस्था में खेत में बेहोश पड़ी मिली। परिजन उसे घर ले आए और बुधवार को सुबह होश आने पर थाने लेकर पहुंचे। थाने पर युवती के भाई ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर रमेशचंद्र यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है, जांच की  जा रही है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें