फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से विवाद के बाद युवती ने लगा ली आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम। गगहा के देउरबीर गांव में शुक्रवार की सुबह भाभी से विवाद होने पर युवती ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा लिया। परिवार के लोगों ने गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

देउरबीर गांव के रहने वाले हरिनारायण की बेटी सितारा (19) का शुक्रवार की सुबह नौ बजे किसी बात पर भाभी से बहस हो गई। कहासुनी के बाद खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डाल सितारा ने आग लगा ली। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने सितारा की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें