चंबा में गोहत्या के विरोध में शुक्रवार को पुखरी बाजार बंद रहा। विरोध स्वरूप पुखरी में सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इस दौरान सभी दुकानदारों ने इकट्ठा होकर पुखरी बाजार में विरोध रैली निकाली। पुखरी व्यापार मंडल के प्रधान संजीव वर्मा ने कहा कि चंबा में गोहत्या का मामला काफी शर्मनाक है। ऐसा जघन्य अपराध करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये।
उन्होंने कहा कि चंबा में हिंदू मुस्लिम भाईचारा पूरे हिमाचल में एक मिसाल के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में गाय को माता के समान पूजा जाता है। ऐसे में गाय की निर्मम हत्या किये जाना का मामला सामने आने से हिंदू समाज काफी हताश हुआ है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले में जो लोग संलिप्त हैं उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाये। इस विरोध रैली में स्थानीय दुकानदार, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल रहे।