फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुम्ही में हुआ हादसा, शव मिला कुशीनगर में

Thu, 20 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खोराबार थानाक्षेत्र में मंगलवार की रात कुसुम्ही जंगल के पास हुई दुर्घटना का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस को मौके से मोटर साइकिल तो मिली था मगर सवार का पता नहीं चल पाया था। इस बीच बुधवार को कुशीनगर में पिकअप में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान कुशीनगर के संजीव सिंह के रूप में हुई। पटहेरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कुसुम्ही जंगल में बीती रात एक क्षतिग्रस्त बाइक मिली थी, मगर सवार का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर घर वालों से संपर्क किया। पुलिस ने मौके से हेलमेट, बैग व मोबाइल भी बरामद किया था। खुद को युवक का चाचा बताने वाले व्यक्ति ने बताया कि कुशीनगर के हाटा थानाक्षेत्र के रामपुर मिश्री निवासी संजीव सिंह (26 वर्ष) किसी बात से नाराज होकर पादरी बाजार में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रहा था। संभव है इसी दौरान उसके साथ कोई हादसा हो गया हो।

बाद में पता चला कि मंगलवार की शाम सात बजे कुसुम्ही जंगल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव उछलकर पिकअप में जा गिरा। दुर्घटना से घबराया पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग गया। उसे यह भी पता नहीं चल पाया कि उसकी गाड़ी में ही मोटरसाइकिल सवार पड़ा है। जब चालक फाजिलनगर के पास फोरलेन पर पहुंचा तो उसने मालिक को सूचना दी। मालिक ने जब गाड़ी की जांच की तो पीछे शव पड़ा मिला। मालिक ने तुरंत यह सूचना पटहेरवा थाने में दी। इसके बाद इसका पर्दाफाश हुआ। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें