फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर ले जाया जा रहा 118 टिन बिरोजा बरामद

Thu, 20 Oct 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
तस्करी कर ले जाया जा रहा 118 टिन बिरोजा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पहाड़ से तराई की ओर जा रहे कैंटर से लाखों रुपए मूल्य का अवैध बिरोजा बरामद किया है। कैंटर में गुप्त केबिन बनाकर उसमें बिरोजा रखा गया था। तस्करी के आरोप में चालक को हिरासत में लेते हुए कैंटर और बिरोजा के टिनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रानीबाग स्थित बैरियर में वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान अल्मोड़ा की ओर से आ रहे कैंटर (यूके 04 सीए-5685) की तलाशी ली गई।

टैंकर के पिछले हिस्से में अलग से केबिन बना मिला। इस केबिन से बिरोजा के 118 टिन बरामद किए गए। यह माल पूरी तरह अवैध था। वन क्षेत्राधिकारी एनसी जोशी और उप वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल आर्य ने बताया कि बरामद बिरोजा की कीमत दो से ढाई लाख रुपए के बीच होगी।
विज्ञापन


बताया कि वन संपदा की तस्करी के मामले में कैंटर चालक किशन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी आरतोला (अल्मोड़ा) को हिरासत में लिया गया है, जबकि कैंटर और बरामद बिरोजा को सीज कर दिया गया है।

पूछताछ में पता चला है कि उक्त बिरोजा अल्मोड़ा से बरेली की ओर ले जाया जा रहा था। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम में रेंजर जोशी, उप रेंजर आर्य के अलावा वन दरोगा प्रकाश चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें