फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जिंदा जलाकर मार डाला

Mon, 26 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
महिला थाने में पंचायत के बाद पति के साथ रहने आई महिला को जिंदा जलाकर मार दिया गया। केरोसिन तेल डालकर महिला को जलाने के बाद ससुराल वाले भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी पर पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे। घटना चौरीचौरा इलाके के खैराबाद गांव की है।
विज्ञापन


भैसहा बाड़ा गांव की मनीषा की शादी दो साल पहले खैराबाद गांव के कांता के छोटे बेटे सत्यनारायण के साथ हुई थी। पति बाहर रहकर मजदूरी करता था, मगर शादी के कुछ समय बाद ही वह लौट आया। इस बीच दोनों के बीच रिश्ते खराब होते चले गए। आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा। मनीषा ने इस मामले में महिला थाने में शिकायत भी की थी। करीब तीन महीने पहले दोनों में सुलह-समझौता कराया गया। इसके बाद फिर दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया, मगर तकरार कम नहीं हुई।

रविवार को दोपहर दो बजे के करीब सत्यनारायण के घर से गांव वालों ने लपटें निकलती देखी। वे भागगकर घर भी पहुंचे, मगर तब तक घरवाले फरार हो चुके थे और मनीषा की जलने से मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार अमित यादव और थानेदार यादवेंद्र बहादुर पाल और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। मनीषा केचचेरे भाई अमित ने बताया कि मनीषा के पति सत्यनारायण और उसकी जेठानी दोनों से अक्सर लड़ाई होती थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें