फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 98 हजार रुपये निकाल लिए

Tue, 05 Jul 2016 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ATM - फोटो : file photo
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने शेयर का काम करने वाले युवक के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर, हाटा के रहने वाले सत्येंद्र विश्वकर्मा शेयर के कारोबार से जुड़े हैं। रविवार की शाम वह शहर में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने आए थे। पैड़लेगंज स्थित एक एटीएम से दो हजार रुपये निकालकर दोस्त को देने के बाद वह घर चले गए। इसी दौरान लाइन में पीछे लगे जालसाज ने रुपये गिनते समय उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। सोमवार की सुबह सात बजे उनके खाते से एक-एक कर 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद सत्येंद्र को घटना की जानकारी हुई।

मामले की जानकारी उन्होंने बैंक के अधिकारियों को दी तो पता चला कि रुपये हाटा स्थित एटीएम से निकाले गए हैं। तहरीर लेकर हाटा कोतवाली पहुंचे सत्येंद्र को इंस्पेक्टर ने लौटा दिया। उन्होंने एटीएम कार्ड गोरखपुर में बदले जाने की बात कहकर उन्हें कैंट क्षेत्र में तहरीर देने को कहा। मंगलवार की शाम कैंट थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें