फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी राजन को लगी गोली

Tue, 23 Oct 2018 11:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gun fire and Arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर जंगल के पास मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे के करीब पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजन तिवारी के पैर में गोली लगी। जबकि उसका एक साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में सिपाही मनोज चौरसिया के हथेली में चोट आई है।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि बड़हलगंज के टांड़ा निवासी राजन तिवारी के कैंपियरगंज इलाके में आने की सूचना मंगलवार को सर्विलांस सेल और पुलिस को मिली थी। संयुक्त टीम को पनियरा की ओर से गोरखपुर आते हुए बाइक सवार दो लोग दिखे। मुखबिर के इशारा करते ही पुलिस ने बाइक रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठे राजन ने फायरिंग की और बाइक से उतरकर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस उसका पीछा शुरू किया तो फिर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में राजन के पैर पर गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सर्विलांस सेल के सिपाही मनोज चौरसिया का मलहम पट्टी कराया गया है।

हत्या के प्रयास के तीन मुकदमे हैं दर्ज

राजन तिवारी पर हत्या की कोशिश के तीन मुकदमे दर्ज हैं। दो मामले पिता की हत्या में आरोपी बनाए गए लोगों पर गोली चलाने के हैं। जबकि तीसरा मामला साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग का है। पुलिस टीम पर फायरिंग में उसका साथ देने वाले नितिन और मयंक इस समय जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें