फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला से गाएं लापता होने पर ब्राह्मण सभा नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोशाला से गाएं लापता होने पर ब्राह्मण सभा नाराज
संगठन के पदाधिकारियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर कांधला गोशाला से लापता गायों को ढूंढने की मांग की। इस मामले में थानेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बर्खास्त किए जाने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर शामली जिले के कांधला एसओ को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नितेश मणि त्रिपाठी ने शामली जिले के कांधला थानाध्यक्ष एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को बर्खास्त किए जाने की मांग की। आरोप लगाया इन लोगों की सह पर ही गोशाला से गाएं लापता हुई हैं। गोशाला में कई गायों को मौत हुई लेकिन उनकी पोस्टमार्टम नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि 29 गाएं गौशाला से लापता हैं, उनके बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें वापस लाया जाए। इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चमन पांडेय, गुंजन तिवारी, आलोक रंजन दूबे, देवनाथ, नरसिंह, मुन्ना तिवारी, ओमकार दूबे, सचिन तिवारी, हेमंत तिवारी, विजय कुमार मिश्रा के अलावा तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें