फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरठल का अमित सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किरठल का अमित पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

बागपत। किरठल गांव के अमित उर्फ भूरा को सहारनपुर पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। वह एक लाख का इनामी रहा आकाश जाट का साथी है। उस पर बागपत में विभिन्न थानों में लूट, हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

किरठल गांव निवासी अमित उर्फ भूरा ने सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दो साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। सहारनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अमित उर्फ भूरा एक लाख के इनामी रहे आकाश जाट निवासी शामली का साथी है। दो साल पहले रमाला थाना पुलिस ने आकाश जाट व अमित को गिरफ्तार किया था। अब वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। बागपत में विभिन्न थानों पर उसे लूट, हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं। बाहर रहकर वह आकाश जाट के गिरोह को चला रहा था। दोनों बदमाश पुलिस मुठभेड़ मारे गए राहुल खट्टा गैंग के भी सक्रिय सदस्य रहे हैं, लेकिन आकाश की राहुल खट्टा से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने गैंग को छोड़ दिया और अपना अलग गैंग खड़ा कर लिया था। बागपत जिले में अमित उर्फ भूरा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें