फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश सुभाष समेत चार दूसरे जिले की जेल भेजे गए

Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडलीय कारागार में बंद खजनी के बदमाश सुभाष शर्मा और उद्यान निरीक्षक सत्येंद्र की हत्या के आरोपी उमेश चंद जायसवाल समेत चार बदमाशों को दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। सुभाष को बहराइच और उमेश को गोंडा जेल भेजा गया है। वहीं रविवार को भी उद्यान निरीक्षक के दो अन्य हत्यारोपी अभिजीत जायसवाल को बाराबंकी और शशांक जायसवाल को फैजाबाद जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि पांच लोगों को दूसरी जेल भेजने का आदेश है। चार को भेजा गया है। कामेश्वर को जल्द ही भेजा जाएगा। देवरिया के गौरी बाजार पथरहट निवासी कामेश्वर उर्फ डब्लू को भी जल्द ही हरदोई जेल शिफ्ट किया जाएगा। कामेश्वर सिंह उर्फ डब्लू अप्रैल 2017 में गांव की प्रेमिका सुषमा सिंह के पति विवेक सिंह की हत्या के आरोप में जेल में है। कामेश्वर पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का भी आरोप है। दूसरी तरफ खजनी के बदमाश सुभाष शर्मा पर जेल में गुटबाजी करने का आरोप है। उद्यान निरीक्षक के हत्यारोपी उमेश चंद जायसवाल, उसके बेटे सनी उर्फ शशांक, अभिजीत को प्रशासनिक आधार पर दूसरी जगह भेजा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें