फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, 13 झुलसे

Sun, 31 Dec 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग में जला सामान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उरुवा इलाके के कुरावल गांव के खटिकपुरा टोले में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। हादसे में 13 लोग झुलस गए। पांच की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। उधर, गांव वालों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शनिवार को गांव के सुरेंद्र के घर में भोजन पकाया जा रहा था, तभी रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। शोर मचाते हुए घर की महिलाएं बाहर की ओर भागीं। हादसे के दौरान घर के अन्य लोग बाहर अलाव ताप रहे थे। इससे आग और भड़क गई। हादसे में मनीष (7) पुत्र राजकुमार, राजा (6) पुत्र रवींद्र, राजू (18) पुत्र राजेंद्र, सोनी (27) पत्नी उपेंद्र, अंकुर (5) पुत्र उपेंद्र, संध्या (10) पुत्री सुरेंद्र, करिश्मा (13) पुत्री प्रकाश, सुनीता (50) पत्नी राजेंद्र, भगवंता पत्नी सुरेंद्र, अतवारी (60), सुरेंद्र (70), अंशु (5), ऊषा आग की चपेट में आने से झुलस गईं। घरवालों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहां से डॉक्टरों ने अंशु, सोनी, राजू, मनीष, ऊषा का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज को हंगामा
पीएचसी उरुवा पर झुलसे लोगों के इलाज के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस पर गांव वाले हंगामा करने लगे। हंगामे के बाद अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ढेबरा से आयुष चिकित्सक को बुलाकर जैसे-तैसे प्राथमिक उपचार कराया गया। यहां पर आए दिन ही ग्रामीण डॉक्टर के न होने की शिकायत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें