फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी गई लाश मिली

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैंपियरगंज। राजपुर गांव के करीब जंगल में शनिवार शाम युवक की गला दबाकर हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ था। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्गंध आने से शव 24 घंटे पुरानी बताई जा रही है। देर शाम एसपी नार्थ गणेश साहा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अभी शव की पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार शाम पांच बजे के करीब चरवाहे गांव लौट रहे थे। अचानक उनकी नजर एक बड़े थैले में पड़ी, जिसमें से पैर बाहर निकला हुआ था। पैर देखकर चरवाहे शव के करीब गए और फिर लाश होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को प्लास्टिक के बाहर निकाला। उसके गले पर गमछे से कसे जाने के निशान मिले और चेहरे पर चोट भी थी। पैर रस्सी से बंधा हुआ था। एसपी नार्थ का कहना है कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव जंगल में लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें