फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही के घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर इलाके के सरस्वतीपुरम कॉलोनी फेज वन में महिला सिपाही के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व कीमती सामान चुरा ले गए। दोपहर में घरवाले लौटे तो चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से चंद कदम की दूरी पर ही पादरीबाजार पुलिस चौकी भी है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मिथिलेश पांडेय शिक्षक हैं। वह सरस्वतीपुरम कॉलोनी के फेज वन में मकान बनाकर रहते हैं। उनकी पत्नी मनीषा पुलिस विभाग में सिपाही हैं। उनकी तैनाती बस्ती जिले में हैं। शनिवार सुबह मिथिलेश और बच्चे स्कूल चले गए। मनीषा मकान में ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गईं। दिन में चोर ताला तोड़कर नकदी और एलसीडी टीवी समेत अन्य सामान उठा ले गए। दोपहर में मिथिलेश घर लौटे तो ताला टूटा देखकर अवाक रह गए। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पादरी बाजार चौकी प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें