फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी की थी हत्या कर फेंकी गई लाश

Fri, 08 Mar 2019 12:39 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
Death Facts
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा में गला काटकर हत्या कर फेंकी गई लाश मुंडेरा बाजार की डिंपल की थी। वह आर्केस्टा ग्रुप में नर्तकी थी। पिपराइच में उसकी शादी हुई थी लेकिन वह अक्सर रिश्तेदार और दोस्तों के घर ही रहती थी। हालांकि डिंपल की हत्या किसने और क्यों की इसकी गुत्थी पुलिस नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन


बुधवार को बाल बुजुर्ग गांव के कर्मा टोले के पास खेत में हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पुलिस की जांच में पता चला कि लाश डिंपल की है। उसका ननिहाल मुंडेरा बाजार में हैं। पिता आर्केस्टा चलाते थे। बताया जाता है कि करीब छह साल पहले शराब के नशे में डिंपल के पिता ने उसकी मां को जिंदा जला दिया था। तभी से पिता फरार है। इसके बाद से वह ननिहाल में ही रहती थी। चार साल पहले उसने पिपराइच के पप्पू नाम के युवक से शादी भी कर ली थी। लेकिन दोनों के रिश्ते ठीक नहीं थे। पुलिस डुमरी के आर्केस्टा संचालक से भी पूछताछ कर रही है। चौरीचौरा के इंस्पेक्टर नीरज राय ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है। नानी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें