फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड विवाद में दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांसगांव।
कनईल गांव में चकरोड की पैमाइश के बाद निशानदेही के लिए लगाए गए पत्थर उखाड़कर फेंकने वाले आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा। डीएम की सख्ती के बाद पुलिस इन आरोपियों की पहचान में जुटी है। चकरोड को लेकर कनईल और भैंसही गांव के लोग आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम राजीव रौतेला के आदेश पर बांसगांव तहसील के कनईल गांव में चकरोड की पैमाइश कराई गई थी। ग्राम कनईल के प्रधान अतुल सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से पैमाइश कर चकरोड बनवाने की गुहार लगाई थी। नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और चकरोड की पैमाइश कर निशानदेही के लिए पत्थर लगवा दिया। भैंसही गांव के लोग इस पर आपत्ति जताने लगे। देर शाम कुछ लोगों ने निशानदेही के लिए लगाया गया पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया। इससे दोनों गांवों में तनाव फैल गया। ग्रामीणों की लामबंदी देख पुलिस सतर्क हो गई। शुक्रवार को डीएम राजीव रौतेला ने पत्थर उखाड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रधान अतुल सिंह ने बांसगांव के नायब तहसीलदार, एसओ के पास प्रार्थना पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें