फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर 22 सौ रुपये और बाइक लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खजनी इलाके में बृहस्पतिवार की देर रात छपिया फोरलेन पर पशु बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर मदरसा शिक्षक जमील अहमद का मोबाइल, 22 सौ रुपये, लैपटॉप और बाइक लूट ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

उनवल और हरनही प्रतिनिधि के मुताबिक देवरिया, रुद्रपुर निवासी जमील अहमद सिकरीगंज इलाके में स्थित मदरसे में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार की देर रात वह बाइक से काम खत्म कर हाईवे रास्ते देवरिया जा रहे थे। रास्ते में ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा कर पशु बाजार के पास तमंचा सटाकर जेब में रखा 22 सौ रुपये नकद, मोबाइल, बाइक, लैपटॉप लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें