फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार।
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दोस्तों संग गैंगरेप किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खोराबार पुलिस युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खोराबार इलाके की युवती महेवा के एक प्राइवेट हास्पिटल में काम करती है। यहीं पर सहजनवां के भीटी रावत निवासी संजय यादव भी काम करता है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। नजदीकी बढ़ने पर एक साल से संजय किराए पर कमरा लेकर युवती के साथ रहने लगा। आरोप है कि घरवालों के दबाव के चलते आठ महीने पहले उसने युवती को छोड़ दिया। इसके बाद युवती ने कैंट थाने में उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। पुलिस के शिकंजा कसने पर संजय ने शादी के लिए हामी भरते हुए समझौता कर लिया। इसके बाद दोनों फिर साथ रहने लगे थे। युवती का आरोप है कि 24 जून की शाम को संजय घुमाने के बहाने उसे अमुरतानी की तरफ ले गया। वहां उसने फोन से अपने दो दोस्तों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें