फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, बेटी की मौत, मां-बेटा झुलसे

Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग बुझाने में दमकल को एक घंटा लगा
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहद्दीपुर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे घर में आग लगने से बीटीसी की छात्रा डिंपल जायसवाल (24) की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां अंजू जायसवाल (45) और भाई अमन (18) झुलस गए। दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि बाद में परिवार के लोग दोनों को एंबुलेंस से लेकर एम्स दिल्ली रवाना हो गए। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मकान में ताला बंद कर दिया। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। वह यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आग कैसे लगी। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि रिश्तेदारों ने शार्ट सर्किट से आग लगना बताया है।
विज्ञापन


आरकेबीके के पास मोहद्दीपुर में शत्रुघ्न जायसवाल का मकान है। वह सऊदी अरब में निजी गाड़ी चलाते हैं। उनके मकान के नीचे किराएदार रहते हैं। आगे वाले हिस्से में दुकान बनी है। पहली मंजिल पर उनका परिवार रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह आठ बजे झुलसी हालत में अमन चीखते हुए सीढ़ियों से नीचे भागा। पास ही मौजूद अंजू के भतीजे हरीश और पड़ोसी राकेश ने उसे देखा तो वहीं बैठा लिया। जानकारी लेकर दोनों ऊपर पहुंचे। वहां फर्श पर मां-बेटी झुलसी पड़ी थीं। मां जोर-जोर से कराह रही थी, लेकिन डिंपल निढाल पड़ी थी। पड़ोसी राकेश ने पुलिस को सूचना दी। बिजली निगम को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। डिंपल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अंजू करीब 75 फीसदी झुलसीं हैं, जबकि बेटा अमन 45 फीसदी।

घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक कमरे में बिजली के तार जले हैं लेकिन पहले गैस सिलिंडर से आग लगने की बात सामने आई थी। जब किचन की जांच की गई तो ज्यादा नुकसान नहीं मिला। आग का दायरा एक कमरे तक ही सीमित था। यह भी आशंका है कि किसी बात पर विवाद हुआ हो और गुस्से में किसी ने आग लगा दी हो। जांच चल रही है।

नर्सरी के बच्चों को पढ़ाती थीं डिंपल

डिंपल मोहद्दीपुर के ही एक स्कूल में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाती थी। घरवालों के मुताबिक वह कबूतरी देवी महाविद्यालय से बीटीसी की पढ़ाई भी कर रही थी।

कमरे में आग लगने से छात्रा की मौत हुई है। उसका भाई और मां भी झुलसी हैं। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है। शुरू में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही गई थी। छानबीन की जा रही है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभात राय, सीओ कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें