देवरिया के भी ध्यानार्थ.....
दो सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत, छह घायल
पीपीगंज में रोडवेज बस और पिकप में हुई थी टक्कर
गगहा में बाइक की चपेट में आने से छात्रा ने गंवाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गोरखपुर-सोनोली मार्ग पर जंगल कौड़िया ब्लाक से आगे मोड़ पर शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे रोडवेज की बस और पिकप में टक्कर हो गई। हादसे में पिकप सवार दो लोग और बस में सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल देवरिया के बैतालपुर निवासी पिकप चालक राहुल की बाद में मौत हो गई। पिकप सवार राकेश यादव, संदीप को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस में सवार मंजीत समेत चार यात्रियों का उपचार कराया गया।
गगहा प्रतिनिधि के मुताबिक पंडित नगवां निवासी राजू प्रसाद की छह वर्षीय बेटी खुशी की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे वह विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने पीछे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। वह कक्षा एक में पढ़ती थी।