फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.60 लाख लूटे

Fri, 23 Nov 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके में पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक आदित्य राज को असलहे से आतंकित कर बदमाश 1.60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे हुई लूट से सनसनी मच गई। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी नार्थ रोहित सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल जिले की सीमा सील कर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुर, असुरन निवासी आदित्य राज गुलरिहा बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर वह केंद्र के पास पड़ोसी दुकानदार प्रभु से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। दो बदमाशों ने सीधे केंद्र में पहुंचकर दोनों पर तमंचा तान दिया, जबकि एक बदमाश काउंटर में रखे रुपये मांगने लगा।

आदित्य के रकम देते ही बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। आदित्य के पिता संजय देवरिया जीआरपी में दीवान के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें