फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

Fri, 29 Dec 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
murder, crime, death
विज्ञापन
सिकरीगंज के शिवपुर बंधा के पास शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। उसके गले में रस्सी लिपटी थी और कसे जाने के भी निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि गला कसकर हत्या करने के बाद ही शव फेंका गया है। जेब से सिमकार्ड और पत्र मिला है। इसके आधार पर आत्महत्या का भी शक जाहिर किया जा रहा है। पुलिस अभी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ खजनी चारु निगम ने भी जांच की। शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

युवक की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के असिलाभार निवासी रवि प्रताप (25) के रूप में हुई। पिता ने शव की पहचान की और बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे रवि घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। इधर, शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेब से पहचान पत्र के आधार पर पिता को बुलाया। गला कसकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका है वहीं प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या भी मानकर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि युवक ने खुदकुशी की है और डर वश शव को लाकर फेंक दिया गया है। उसकी जेब में पत्र मिला है, उसमें प्यार की बातें लिखी हैं। पत्र में प्रेम में असफल होने पर जान देने की बात लिखी गई है। हालांकि चार पन्ने के पत्र को भी पुलिस संदिग्ध मान रही है। चर्चा है कि इलाके की ही एक युवती से रवि का प्रेम संबंध था।

सिम के जरिए जांच में जुटी पुलिस
मृत शख्स की जेब में मिले सिमकार्ड के जरिए पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को इस सिम से ही कई लोगों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस को प्रेम संबंध में मौत होने का शक है।
विज्ञापन


युवक के गले में रस्सी बंधी मिली और निशान भी पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना का जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें