फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश मिली

Fri, 01 Mar 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
बेलघाट (गोरखपुर)। बेलघाट इलाके में महिला की हत्या कर कुएं में फेंकी गई लाश मिली। बृहस्पतिवार सुबह लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और शव को बाहर निकाला गया। गर्दन और पैर को रस्सी से बांधा गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेलघाट के अब्दुल रहमान के मुताबिक उनकी बेटी सुब्बी (24) ने नौशाद के साथ प्रेम विवाह किया था। नौशाद ने कुछ दिन पहले दहेज के लिए मारपीट कर सुब्बी को दो बच्चों के साथ घर से भगा दिया था। तबसे वह मायके में ही रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह अब्दुल उठे तो सुब्बी घर पर नहीं थी। सोचा कि वह बाहर किसी काम से गई होगी। थोड़ी देर बाद कुएं में लोगों ने उसका शव देखा। अब्दुल का आरोप है कि नौशाद ने ही दहेज के लिए सुब्बी की हत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बेलघाट ने बताया कि हत्या कैसे की गई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें