फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरौरा में बदमाशों ने किसानों पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बृहस्पतिवार की रात में बदमाशों ने गांव सरौरा में किसानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस टीम गांव में पहुंची, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रात में करीब साढ़े दस बजे थाना दोघट के गांव सरौरा निवासी किसान प्रदीप, किशनपाल और सतपाल खेतों में घूम रहे बेसहारा गोवंशीय को देखने के लिए जंगल में गए। इसी दौरान किसानों को खेतों में कुछ बदमाश दिखाई दिए। बदमाशों ने अचानक किसानों पर फायरिंग कर दी। किसानों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और खेतों में बदमाश होने का शोर मचा दिया। खेतों में फायरिंग होने और किसानों के बदमाशोें के शोर मचाने पर सैकड़ों किसान खेतों में पहुंचे और फोन कर पुलिस को भी गांव के खेतों में बदमाश होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी गांव में पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे तक कई खेतों में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई बदमाश नहीं मिला। इसके बाद पुलिस चली गई, लेकिन किसान जागते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें