फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपियरगंज में महिला का हत्या मामला : पति की भूमिका भी संदेह के घेरे में

Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंपियरगंज में महिला की हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। बुधवार को फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्तों की मदद भी ली गई। पति की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की गई। बदमाशों की तलाश में एसपी नार्थ अरविंद पांडेय और सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे बुधवार सुबह से ही इलाके में कैंप कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से इंकार किया है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान और शरीर के गंभीर घाव के सवाल पर पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है।
विज्ञापन


सोमवार की रात कैंपियरगंज स्थित आश्रम के चौकीदार की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने पति का भी सिर फोड़ दिया था। पुलिस तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। सूत्रों ने पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने की वजह से ही कुछ जरूरी नमूने सुरक्षित किए जाने की पुष्टि की थी। हालांकि पुलिस लगातार दुष्कर्म से इंकार कर रही है। सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि केस की विवेचना चल रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

टूट गई थी सीने की हड्डियां

पोस्टमार्टम में महिला के सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। सीने की ज्यादातर हड्डियां टूट गई थीं, काटे जाने के भी निशान थे। इस सब के बीच पति के शुरुआती विरोध के बाद भी शोर ना मचाने को पुलिस संदिग्ध मान रही है।

संघर्ष में टूट गए केले के पेड़

घटनास्थल पर महिला और बदमाशों के बीच संघर्ष की गवाही केले के टूटे पेड़ भी दे रहे हैं। जमीन पर भी खून और अन्य निशान मौजूद मिले हैं।

36 घंटे बाद पहुंची फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर हत्या की पुष्टि तुरंत होने के साथ ही दुष्कर्म की बात सामने आने के बावजूद फोरेंसिक टीम दूसरे दिन मौके पर पहुंची। जबकि खुद पुलिस अफसर भी मानते हैं कि फोरेंसिक टीम तभी सटीक साक्ष्य जुटा पाती है जब घटनास्थल से छेड़छाड़ ना हुआ हो, ऐसे में 36 घंटे बाद लिए गए नमूनों से कितनी सही जांच हो पाएगी यह सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें