फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की कुंडी से लटकती लाश मिली

विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सहजनवां। बसिया गांव में जूट मिल मजदूर की पत्नी रुक्मिणी (22) की साड़ी के फंदे से लटकी लाश घर में मिली। शनिवार की सुबह 11.30 बजे के करीब पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम भेजा। सूचना पर मायके वाले भी आ गए थे। देर रात तक पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है। पति के मुताबिक गुस्से में आकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बसिया निवासी शिवशंकर यादव की शादी रुक्मिणी के साथ 15 फरवरी 2016 को हुई थी। पति शिवशंकर गीडा स्थित जूट मिल में मजदूरी करते थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर ही विवाद होता था। शनिवार की सुबह भी पति और पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इससे नाराज शिवशंकर काम पर फैक्ट्री चला गया। एसओ सहजनवां रामज्ञा सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें