विश्वनाथ को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया। डॉक्टर ने विश्वनाथ शाह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार पटहेरवा थाना क्षेत्र के रामकोलाचट्टी निवासी यासीम रिजवान व हासिम रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दूसरी घटना में सेवरही थाना क्षेत्र के परसा गांव के बलुही टोला निवासी हीरा यादव (70) पुत्र ठग यादव मंगलवार को होली का बाजार करने के पीएनबी सेवरही शाखा से पांच हजार रुपये निकाले और साइकिल से घर जा रहे थे कि दोपहर करीब डेढ़ बजे ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा चालक को थाने लेकर चली गई।
घायल छात्र की अस्पताल में मौत
टेकुआटार। एक सप्ताह पहले हादसे में घायल कसया थाना क्षेत्र के भठही बाबू निवासी 18 वर्षीय छात्र की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घरवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भठही गांव के निवासी मोहन मद्देशिया का 18 वर्षीय पुत्र शैलेश्स मद्धेशिया बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। 12 मार्च को बाइक से सोहसा की तरफ जा रहे थे। रामजानकी मंदिर के पास गांव के ही मुन्ना गुप्ता (25) की बाइक की चपेट से शैलेश का पैर टूट गया था। परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
सोमवार को ऑपरेशन हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। सोमवार शाम करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। रात में ही परिजन शव लेकर घर चले आए। शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उस छात्र की प्रतिभा को लेकर गांव के लोगों की जो उम्मीद बंधी थी, वह टूट गई। मंगलवार सुबह पहुंचे एसआई हरिमोहन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइक से गिरकर युवक घायल
कसया। कुशीनगर पुलिस चौकी के समीप फोरलेन पर मंगलवार को एक बाइकसवार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वह खुद अनियंत्रित होकर गिर गया और घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एनएचआई की एंबुलेंस मंगाकर सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
तरयासुजान निवासी 21 वर्षीय वेदप्रकाश बाइक से हाटा से कसया की ओर आ रहे थे कि एनएच पर कुशीनगर पुलिस चौकी के समीप आगे जा रहे साइकिल सवार को चपेट में ले लिया और घायल हो गए। साइकिल सवार इस दुर्घटना में बाल बाल बचा।