फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में लड़ा दी बोलेरो, युवक का पैर टूटा

Tue, 27 Mar 2018 08:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
कुसम्ही बाजार में सेल्फी लेने के चक्कर में बोलेरो सवार ने नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़ी दो बाइक में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से एक युवक का पैर टूट गया। इसके बाद बोलेरो एक गुमटी में जा घुसी। हादसे के बाद जीप में सवार युवक-युवती को लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और जीप सवारों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के करीब बलिया के सिकंदपुर निवासी हिमांशु राय बोलेरो से मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की ट्रेनिंग करने वाली एक युवती के साथ बुढ़िया माई मंदिर में आया था। लौटने वक्त चलती बोलेरो में ही दोनों सेल्फी लेने लगे। इस दौरान गाड़ी से नियंत्रण हट गया। ऐसे में आराजी चौरी निवासी अंकित मौर्या, खोराबार बहरामपुर के धर्मेंद्र यादव की अलग-अलग बाइक और पास ही खडे़ चौरी के रजी यादव बोलेरो की चपेट में आ गए। हादसे में रजी का पैर टूट गया। गुमटी और दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें