फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Tue, 27 Mar 2018 08:00 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
सहजनवां के मुड़कटिया बाग के पास लालमन (65) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से भी प्रहार किए जाने के निशान भी हैं। मंगलवार की सुबह शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद का सामने आ रहा है। घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सहजनवां के ग्राम डोहरिया कला निवासी लालमन हरिजन गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बखिरा मार्ग पर मुड़कटिया बाग के पास मकान बनवाकर रहते थे। वहीं पर वह पान की गुमटी भी चलाते थे। सोमवार की देर शाम गुमटी बंद कर घर के बरामदे में सोने चले गए। रात में किसी ने उनकी हत्या कर दी। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि पहले लालमन को बिस्तर से खींचकर घर के बगल के रास्ते पर लाया गया फिर धारदार हथियार से हमला कर सिर में मार दी गई।

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कुछ किसान उसी रास्ते से खेत में जा रहे थे। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ लालमन की लाश पड़ी है। उन्होंने तुरंत लालमन के घर पर सूचना दी। लालमन के भतीजे प्रदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाश में लालमन की जेब से रुमाल और तीन सौ रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन


लालमन ने नहीं की थी शादी
लालमन चार भाइयों में सबसे बड़े थे और उन्होंने शादी भी नहीं की थी। लालमन ने सारी संपत्ति छोटे भाई राम प्रसाद की पत्नी रत्ना देवी को पांच साल पहले ही वरासत कर दी थी। रामप्रसाद के दो लड़के प्रदीप और रवींद्र घर पर ही रहते हैं। लालमन के तीसरे नंबर के भाई भुनकेश्वरी भी घर पर ही रहते हैं। इनका इकलौता लड़का गोवा में रहता है। चौथे नंबर के भाई कालीचरन बिहार में रहते हैं। इनके लड़का यहीं रहता है। लालमन की एक जमीन मिनवा चौराहा पर भी है, जहां एक व्यक्ति से जमीन के विवाद में मुकदमा सहजनवां तहसील में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें