फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरहरी। गुलरिहा के टिकरिया चौराहे पर मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों रुपये के सामान चुरा ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


टिकरिया चौराहे पर रहने वाले विनोद का हैदराबाद में कारोबार है। कुछ दिन पहले मकान में ताला बंदकर वह परिवार के साथ हैदराबाद चले गए थे। उनके पड़ोस में रहने वाले महराजगंज, पनियरा निवासी रामचरन के मकान में दो दिन पहले चोरी हो गई थी। इस सूचना पर विनोद भी परेशान हो गए थे। रविवार सुबह हैदराबाद से परिवार के दो सदस्य घर पहुंचे, तो देखा कि मकान में लगे शटर का ताला टूटा था। आलमारी, बॉक्स में रखे जेवरात, कपड़े और अन्य सामान चोरी हो गए थे। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें