फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने दो शातिर चोर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर कई घटनाओं का पर्दाफाश किया है। प्लेटफॉर्म नौ पर पकड़े गए दोनों चोरों के पास से दो लैपटॉप, दस मोबाइल व कुछ और चोरी के सामने बरामद हुए हैं। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर आनंद सिंह व उनकी टीम को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

एसपी रेलवे डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में जीआरपी को मिली कामयाबी की जानकारी दी। बताया कि पकडे़ गए शातिर बिहार, छपरा का संजय सिंह उर्फ भुवन सिंह और दूसरा शाहपुर के पादरी बाजार का मोनू केवट है। दोनों चोर ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामानों पर हाथ साफ करते हैं। गोरखपुर जीआरपी थाने में पहले भी चोरी व लूट के मुकदमे इन पर दर्ज हैं। दोनों ट्रेन में यात्री बनकर सफर करते हैं और दूसरे यात्रियों से बातचीत कर घुल मिल जाते हैं। यात्रियों का ध्यान भटकाकर सामान लेकर चंपत हो जाते हैं। इसके बाद सामान को नेपाल में ले जाकर बेचते हैं। एसपी ने बताया कि जीआरपी इंस्पेक्टर आनंद सिंह बुधवार शाम को अपने हमराहियों के साथ रेलवे जंक्शन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफॉर्म नौ पर दो संदिग्धों को देख जब रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। दोनों को दौड़ाकर पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्तों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही चोरी करने वाले बड़े गैंग का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें