गोरखपुर। अयोध्या में रविवार को होने वाली धर्मसभा के मद्देनजर गोरखपुर में अलर्ट जारी किया गया है। जिले से अयोध्या गए लोगों की वापसी पर विवाद की स्थित न होने पाए इसे देखते हुए रविवार और सोमवार को पुलिस विशेष सर्तकता बरतेगी।
एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, भीड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाक ों में पुलिस पैनी नजर रखेगी। वहां हर प्वाइंट पर पीएसी, क्यूआरटी सहित थाना पुलिस तैनात रहेगी। एसएसपी ने बताया कि प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस की मौजूदगी होगी। सभी अफसरों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी सूचना आने पर उसे गंभीरता से लें और मौके पर पहुंचे।