फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ तीन पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में
विज्ञापन

कारतूस, जांच के बाद छोड़ा
दिल्ली होते अहमदाबाद जाना था देवरिया के परिवार को
लापरवाही ने कराई फजीहत, पूछताछ में फ्लाइट भी छूटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को एक परिवार के बैग में एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों को चार कारतूस मिले। इससे खलबली मच गई। कैंट पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में यह पता चलने पर कि कारतूस गलती से बैग में रखे रह गए तो सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि उनकी फ्लाइट छूट गई।
विज्ञापन

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के रामपुर हिरामन गांव निवासी सुधीर कुमार यादव अहमदाबाद के बापूनगर के एक स्कूल में लिपिक हैं। वह पत्नी अंजना और बेटे सौरभ (21) के साथ 18 जून को घर आए थे। इन्हें शनिवार को स्पाइस जेट के विमान से गोरखपुर से दिल्ली और फिर वहां से अहमदाबाद जाना था। उन्होंने छह जुलाई को देवरिया के गोरखपुर रोड स्थित परवेज गन हाउस पर अपना लाइसेंसी रिवाल्वर जमा कर दिया था। पत्नी और बेटे के साथ वे शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां सामान की जांच में उनके बैग से होलेस्टर में लगे चार कारतूस मिले। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर कैंट चंद्रभान सिंह ने बताया कि उनके बयान की पुष्टि होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें